Karnataka Chunav result 2023: रिकॉर्ड जीत के साथ वोट शेयर में भी कांग्रेस ने बनाया इतिहास, ये है फाइनल आंकड़े
कांग्रेस ने वोट शेयर में 34 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इतनी सीटें और इतना वोट शेयर किसी को नहीं मिला। कांग्रेस ने इस चुनाव में 42.9 फीसदी वोट पाकर 136 सीटें जीती हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कांग्रेस ने सीटें जीतने में ही रिकॉर्ड नहीं बनाया, वोट शेयर में भी पार्टी ने 34 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इतनी सीटें और इतना वोट शेयर किसी को नहीं मिला।
भाजपा 36 फीसदी वोटों के साथ 65 सीटों पर सिमट गई
कांग्रेस ने 136 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। चुनाव आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार कांग्रेस ने इस चुनाव में 42.9 फीसदी वोट पाकर 136 सीटें जीती हैं। जबकि भाजपा 36 फीसदी वोटों के साथ 65 सीटों पर सिमट गई। जेडीएस 13.3 फीसदी वोटों के साथ 19 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई।
1999 में कांग्रेस 40.84 फीसदी वोट, 134 सीटें
साल 1994 में जनता दल सेक्युलर (JDS) को 33.55 फीसदी वोट मिले। इस चुनाव में जेडीएस को 115 सीटें मिली थीं। साल 1999 में कांग्रेस 40.84 फीसदी वोट के साथ 134 सीटें जीतने में कामयाब रही। 2004 में बीजेपी को 28.33 फीसदी वोट मिले जिसमें बीजेपी को 79 सीटें मिलीं। साल 2008 में बीजेपी 33.86 फीसदी वोट के साथ 110 सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस 34.76 वोट पाकर भी 80 सीटें जीत पाई।
2018, बीजेपी 36.35 फीसदी वोट, 104 सीटें
2013 में कांग्रेस को 36.6 फीसदी वोट मिले। इस साल कांग्रेस को 122 सीटें मिली। भाजपा 19.9 फीसदी वोट ही ला पाई। और 40 सीटों पर सिमट गई। 2018 में बीजेपी को 36.35 फीसदी वोट पड़े और बीजेपी 104 सीटें जीतकर आई। कांग्रेस 38.14 वोट पाकर भी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications