Karnataka Election 2023: Hosakote Assembly Seat पर दल बदलु नेताओं की टक्कर, जानिए कैसा रहा समीकरण
Karnataka Election 2023: कर्नाटक में हुए विधानसभा के रुझान आने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है।

Karnataka Election 2023 Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई नज़र आ रही है। बेंगलुरु ग्रामीण जिला (चिकबल्लपुर संसदीय क्षेत्र) में आने वाली होसाकोटे विधानसभा सीट पर दल बदलू नेता अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।
होसाकोटे विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी दल बदल कर एक दूसरे आमने-सामने चुनावी मैदान में हैं। चुनाव के रुझानों में दोनों प्रत्याशियों के बीच दिलचस्प मुकाबला होता हुआ नज़र आ रहा है। इस सीट पर थोड़ी देर में फाइनल नतीजे आने वाले हैं।
होसाकोटे विधानसभा सीट दल बदलु नेताओं के लिए जानी जाती रही है। इस सीट पर अकसर देखा गया है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता दल बदल कर चुनावी बिगुल फूंकते रहे हैं। 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट एन नागाराजू ने जीत दर्ज की थी।
कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने बने एन नागराजू ने 2019 में कांग्रेस से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया। 2019 के उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर एन नागराजू ने चुनावी बिगूल फूंका लेकिन हार गए। निर्दलीय प्रत्याटशी शरथ कुमार बच्चिगौड़ा ने उन्हें चुनावी मात दी।
2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट बच्चिगौड़ा ने दांव आज़माया था, लेकिन नागराजू ने उन्हें हरा दिया था। ग़ौरतलब है कि इस बार कांग्रेस की टिकट पर बच्चिगौड़ा चुनावी बिगुल फूंका है। वहीं भाजपा की टिकट पर पूर्व विधायक एन नागराजू दांव आज़मा रहे हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में होसाकोटे सीट पर फिर से पुराने चेहरे ही दांव आज़माते हुए नज़र आ रहे हैं। इस बार के चुनाव में निर्दलीय से कांग्रेस में शामिल हुए शरथ कुमार बच्चिगौड़ा, भाजपा से एन. नागराजू, आम आदमी पार्टी के प्रशांत सुब्रमणि और बहुजन समाज पार्टी से डी एम लक्ष्मीनारायण के चुनावी दांव खेल रहे हैं। वहीं इस सीट पर जेडीएस ने किसी को नहीं उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications