कर्नाटक: अमानवीयता की हद हुई पार, सफाईकर्मी को जबरदस्ती मेन होल में उतारा

मैसूर। कर्नाटक में मुख्यमंत्री के सिद्धारमैया के गृहजनपद मैसूर में मानवीयता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के तवराघट्टा पंचायत में एक सफाई कर्मचारी को गटर में उतरने के लिए मजबूर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह अमानवीय काम पंचायत प्रमुख और पीडीओ ने किया।

इस मसले पर राज्य के पंचायती राज्य मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई होगी।

कर्नाटक: अमानवीयता की हद हुई पार, सफाईकर्मी को जबरदस्ती मेन होल में उतारा

भाजपा सांसद ने उठाया मसला

इतना ही नहीं जिस सफाईकर्मी गणेश को गटर में उतारा गया उसे कोई सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इस मामले के चलते हर ओर सरकार की बुराई होता देख जांच के आदेश दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में ग्राम पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला लोकसभा में शून्य काल के दौरान भाजपा सांसद जगदीश शेट्टार ने भी उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+