Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka Election 2023: 'हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ करना है वोट', मतदान करने के बाद बोले प्रकाश राज

अभिनेता प्रकाश राज ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बुधवार को सेंट जोसेफ स्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है।'

Prakash Raj

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधावर 10 मई को 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग के लिए चुनाव आयोग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच बेंगलुरु में मतदान के बाद अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) ने कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतदान करने के लिए अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) बुधवार सुबह बेंगलुरु के शांति नगर में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता प्रकाश राज ने लाइन में लगकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया और वोट डाला।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: BS yediyurappa और Actor Prakash Raj ने डाला वोट | वनइंडिया हिंदी #shorts

    मतदान करने क बाद अभिनेता प्रकाश राज ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि, 'हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है। चुनाव को जगह है जहां आपके पास फैसला करने का अधिकार होता है। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाना है। सौहार्द बनाकर रखना है।'

    कन्नड़ अभिनेत्री अमूल्या ने अपने पति के साथ बेंगलुरु के आरआर नगर में वोट डाला। कर्नाटक के मंत्री और भाजपा नेता सीएन अश्वथ नारायण ने भी दीक्षा प्री स्कूल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'लोगों को मुख्य रूप से शासन, विकास और उस पार्टी को प्राथमिकता देनी चाहिए जो जवाबदेह और पारदर्शी हो।'

    मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हमें एक ऐसी पार्टी की जरूरत है जो दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मजबूत हो। वहीं,लेखक सुधा मूर्ति ने बेंगलुरु के जयनगर में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने जनता से मतदान करने का अनुरोध भी किया।

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वोट देना मेरा कर्तव्य है। मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, किसी भी लोकतंत्र में अगर मतदाता नहीं हैं तो वह लोकतंत्र बिल्कुल भी नहीं है, इसलिए मैं सभी से मतदान करने का अनुरोध करूंगी।"

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+