Karnataka Chunav 2023 Result: ग्रामीण सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, टूट सकता है 38 सालों का रिकॉर्ड

Karnataka Election 2023 Result: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है, कांग्रेस को ग्रमीण सीटों पर बढ़त मिलती हुई नज़र आ रही है।

Karnataka Assembly Election 2023, Congress Seats Increased In Rural Area

Karnataka Chunav 2023 Result: कर्नाटक विधान चुनाव के रुझानों में प्रदेश में सत्त बदलती हुई नज़र आ रही है। ग्रामीण सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। भाजपा सरकार के दिग्गज नेता और मंत्री पीछे चल रहे हैं। चुनावी रूझानों से 38 सालों का रिकॉर्ड टूटता हुआ नज़र आ रहा है।

1985 में आखिरी बार रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता पर काबिज़ होते हुए चुनाव जीता था। पिछले पांच विधानसभा चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) के आंकड़ों की बात की जाए तो, 1999 और 2013 के विधानसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को बहुमत मिला।

2004, 2008 और 2018 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी और बाहरी समर्थन से सत्ता पर क़ाबिज़ हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक में 73.91 फीसद मतदान हुआ। प्रदेश के चुनावी इतिहास में 1957 के बाद राज्य में इतनी ज्यादा वोटिंग हुई है।

2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं मिला था। 17 मई को भाजपा से येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ली, बहुमत साबित नहीं होने की 23 मई को इस्तीफा देना पड़ा।

कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन सरकार बनाई, 14 महीने बाद सियासी फिज़ा बदली और कांग्रे-JDS के कुछ विधायकों बगावती सुर तेज़ कर लिया। इसके बाद कुमारस्वामी से कुर्सी छिन गई। येदियुरप्पा ने बागी विधायकों को भाजपा में शामिल करवा दिया।

119 विधायकों के समर्थन के साथ 26 जुलाई 2019 को येदियुरप्पा के सिर फिर से सीएम का ताज़ सजा, लेकिन उन्होंने 2 साल इस्तीफा दे दिया। बसवराज बोम्मई को भाजपा ने को सीएम बनाया। इसी तरह सियासी खेल कर्नाटक में चलता रहा है। राजनीति की नाटक के बीच इस बार के विधानसभा चुनाव केल रूझानों ने सारे समीकरण बदल दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+