Actress Ranya Rao Gold Smuggling: एक्ट्रेस रन्या राव को 24 मार्च तक भेजा जेल, DRI ने की 3 दिन पूछताछ

Actress Ranya Rao Gold Smuggling: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रन्या राव को सोना तस्करी के गंभीर आरोपों के तहत 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बेंगलुरु की आर्थिक अपराध अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले, राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन्हें तीन दिन की पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया।

3 मार्च को डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर रान्या राव को 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, रन्या दुबई से सोना लाने की फिराक में थी, लेकिन डीआरआई को पहले से गुप्त सूचना मिल चुकी थी। अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर टीम तैनात कर उतरते ही उन्हें हिरासत में ले लिया।

Actress Ranya Rao

Actress Ranya Rao: न्यायिक प्रक्रिया और रन्या राव के आरोप

सोमवार को जब डीआरआई की हिरासत खत्म हुई, तब रन्या राव को विशेष अदालत में न्यायाधीश विश्वनाथ सी गौदर के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

रन्या राव ने अदालत में डीआरआई अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि पूछताछ के दौरान उन्हें मौखिक रूप से परेशान किया गया। इस पर डीआरआई ने स्पष्ट किया कि पूछताछ के दौरान उनके वकील भी मौजूद थे और जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज पेश किया जा सकता है।

डीजीपी की सौतेली बेटी Actress Ranya Rao

रन्या राव को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कर्नाटक के पूर्व डीजीपी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Actress Ranya Rao: पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

रन्या राव का नाम पहली बार किसी विवाद में नहीं आया है। पिछले कुछ वर्षों में कई बार फिल्मी हस्तियों का नाम सोना तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ चुका है। हाल ही में, केरल की एक्ट्रेस शारिजा खान को भी इसी तरह की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Actress Ranya Rao केस में आगे क्या?

अब रान्या राव को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। इस बीच, डीआरआई उनकी संपत्तियों और बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह तस्करी किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+