कर्नाटक: कन्नड़ दिग्गज अभिनेता अनंत नाग बीजेपी में होंगे शामिल, चुनाव से पहले पार्टी को मिला बड़ा चेहरा

कर्नाटक चुनाव से पहले कन्नड़ दिग्गज स्टार अनंत नाग बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। अनंत नाग सांसद, विधायक और मंत्री रह चुके हैं। जेएच पटेल सरकार में उन्होंने बैंगलोर शहरी विकास मंत्री के रूप में भी काम किया है।

 anant nag to join BJP

Actor Anant Nag Join BJP: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक दिग्गज अभिनेता बुधवार को मल्लेश्वरम बीजेपी दफ्तर में शाम 4.30 बजे कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। अभिनेता से नेता बन चुके अनंत नाग बीजेपी में आने से पहले 1996 में जेएच पटेल सरकार में मंत्री थे।

2004 में लड़ा था चुनाव

अनंत नाग एक सांसद, विधायक और मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने जेएच पटेल सरकार में बैंगलोर शहरी विकास मंत्री के रूप में भी काम किया है। हालांकि साल 2004 में उन्होंने जेडीएस से चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और हार गए। ऐसे में अब एक बार फिर कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता अनंत नाग बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। अनंत नाग ने जनता दल (सेक्युलर) से बेंगलुरु विधानसभा, चामराजपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

पठान कंट्रोवर्सी पर दिया था बयान

हाल ही में अनंत नाग पठान फिल्म के 'बेशरम रंग' पर बयान देकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि गाने में न्यूड कंटेंट है, जो भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि भारतीय सिनेमा को बड़े और छोटे पर्दे पर इस तरह के नग्नता वाले कंटेंट को बंद करना चाहिए।

'केजीएफ' में आए थे नजर

आपको बता दें कि अनंत नाग कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं। हाल ही में उनको ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' में देखा गया था। अनंत नाग ने 1973 में कन्नड़ फिल्म 'संकल्प' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 1974 में बॉलीवुड फिल्म 'अंकुर' में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने तेलुगु सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+