19 सैटेलाइट्स को लेकर उड़ान भरेगा इसरो का PSLV-C51, एक सैटेलाइट पर होगी PM मोदी की तस्वीर
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की व्यवसायिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) अपने पहले कामर्शियल मिशन के तहत रविवार को 19 उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसरो का पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी-सी51) अपने साथ 19 सैटेलाइट को लेकर कल उड़ान भरेगा। पीएसएलवी- सी51/एमेजोनिया-1 मिशन को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित करने के लिए उल्टी गिनती शनिवार को शुरू हो गई।
Recommended Video

पीएसएलवी-सी 51, 28 फरवरी को प्राथमिक उपग्रह ब्राजील के एमाजोनिया-1 के अलावा 18 अन्य उपग्रहों को भी लेकर जाएगा। इसमें में पांच सैटेलाइट भारतीय भी शामिल हैं। पीएसएलवी- सी51/एमेजोनिया-1 इसरो की कॉमर्शियल इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड का पहला डेडिकेटेड कॉमर्शियल मिशन है। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड इस मिशन को अमेरिकी सैटेलाइट राइडशेयर और मिशन मैनेजमेंट प्रोवाइडर स्पेसफ्लाइट इंक के साथ भेजने की तैयारी कर रहा है।
एमेजोनिया-1 नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च का ऑप्टिकल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। इस सैटेलाइट के जरिए अमेजन के जंगलों में डिफॉरेस्टेशन (जंगलों की कटाई) पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी और ब्राजीली क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण में मदद मिलेगी। वहीं इसमें से एक भारतीय नैनोसैटेलाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और नाम भी अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है।
यह कदम पीएम की आत्मनिर्भर पहल और निजी कंपनियों के अंतरिक्ष की राह खोलने वाले निर्णय से एकजुटता दिखाने के लिए उठाया जा रहा है। 18 अन्य सैटेलाइट में से तीन सैटेलाइट इन-स्पेस (केंद्रीय विज्ञान विभाग के तहत स्वतंत्र एजेंसी) की हैं, जबकि एक सतीश धवन सैटेलाइट स्पेस किड्ज इंडिया ने बनाई है। शेष 14 सैटेलाइट एनएसआईएल की हैं। सतीश धवन सैटेलाइट में ही स्पेस किड्ज इंडिया ने एक एसडी कार्ड में भगवद गीता की इलेक्ट्रॉनिक प्रति को अंतरिक्ष में भेजने के लिए सुरक्षित किया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications