'प्लीज मेरे दादा जी को मंत्री बना दीजिए', कर्नाटक कांग्रेस विधायक की पोती ने राहुल गांधी को लिखा खत
TB Jayachandra Granddaughter Letter: कर्नाटक के सिरा विधायक टीबी जयचंद्र को मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज उनकी पोती ने राहुल गांधी को लेटर लिखा है, जिसमें बच्ची ने अपने दादा को मंत्री बनाने की मांग की है।

Karnataka Congress MLA Granddaughter: कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार के पहले कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें एक महिला समेत 24 नए मंत्रियों को जगह मिली है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और सिरा विधानसभा सीट से विधायक टीबी जयचंद्र की पोती का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उस बच्ची ने राहुल गांधी को लिखा है।
दादा के लिए पोती का राहुल गांधी को लेटर
सिद्धारमैया कैबिनेट में टीबी जयचंद्र को शामिल नहीं किया गया, जिससे नाराज उनकी पोती ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है। अपने दादा को मंत्री बनाने के लिए लिखे पत्र के बाद पोती आरना संदीप सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाओं में आ गई हैं।
राहुल गांधी को लिखे अपने लेटर में नन्हीं बच्ची ने कहा कि "डियर राहुल गांधी, मैं टीबी जयचंद्र की पोती हूं। मुझे दुख है कि मेरे दादा मंत्री नहीं बने। मैं चाहती हूं कि वह मंत्री बने क्योंकि वह दयालु, सक्षम और मेहनती व्यक्ति हैं।"
Recommended Video
विधानसभा अध्यक्ष बनाने का किया था फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईकमान ने टीबी जयचंद्र को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था। केसी वेणुगोपाल, सुरजेवाला, मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धारमैया ने इस संबंध में टीबी जयचंद्र के साथ कई दौर की चर्चा की। लेकिन, उन्होंने इस पद को लेने से साफ इनकार कर दिया।
इसलिए कैबिनेट से चूके टीबी जयचंद्र
इतना ही नहीं कथित तौर पर बताया जा रहा था कि उन्होंने अपना फोन तक बंद कर दिया था। रिपोर्ट्स कहती हैं कि यही वजह है कि उन्हें स्पीकर नहीं बनाया गया और यही वजह है कि वे मंत्री बनाए जाने से भी चूक गए।
वहीं टीबी जयचंद्र ने कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं योग्य था, लेकिन मुझे नहीं पता कि मुझे मंत्री क्यों नहीं बनाया गया। कुंचितिगा समुदाय को विश्वास था कि मुझे मंत्री बनाया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications