बॉयफ्रेंड के फोन में लड़की को मिली अपनी और अन्य महिलाओं की 13,000 गंदी तस्वीरें, ऑफिस में एक साथ करते थे काम
Bengaluru Obscene Pictures: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बीपीओ फर्म में जॉब करने वाली 22 वर्षीय लड़की ने जब ऑफिस में अपने बॉयफ्रेंड के फोन की गैलरी देखी, तो उसके होश उड़ गए।
लड़की ने जब फोन की गैलरी चैक की तो उसने एक-दो नहीं बल्कि अलग-अलग लड़कियों की करीब 13000 न्यूड फोटो देखी, जिसमें कुछ फोटोज उसकी भी थी। जिसको देखकर लड़की सदमे में चल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़का-लड़की दोनों एक ही बीपीओ फर्म में जॉब करते हैं। दोनों की मुलाकात करीब 4 महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि आदिय् संतोष ने अपनी प्रेमिका के साथ अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर लिया था, जिसको लड़की डिलीट करना चाहती थी, इसलिए उसने संतोष की जानकारी के बिना उसने उसका फोन ले लिया और गैलरी खोली।
टाइम्स ऑफ इंडिया की में छपि रिपोर्ट के अनुसार लड़की ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया और 20 नवंबर को ऑफिस में सीनियर्स को अलर्ट किया और भविष्य में अपने ऑफिस की बाकी लड़कियों को परेशानी से बचाने के लिए कार्रवाई की मांग की।
जिसके बाद बेलंदूर स्थित बीपीओ की कानूनी प्रमुख ने 23 नवंबर को 25 वर्षीय आदित्य संतोष के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। लड़की को शक था कि कुछ तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई है।
वहीं कंपनी में काम करने वाली अन्य महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडिया रीजन के प्रमुख ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ''इसका असर कई अन्य महिलाओं पर पड़ सकता था। हालांकि उसने कार्यालय में अन्य महिलाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था, लेकिन उसके इरादे के बारे में किसी को पता नहीं था। अगर तस्वीरें लीक हो जातीं तो इससे उन्हें सदमा लगता। हम पुलिस को बताना चाहते थे कि यह एक संभावित मुद्दा है।
बता दें कि आरोपी संतोष पिछले पांच महीनों से ग्राहक सेवा एजेंट के रूप में कंपनी के साथ काम कर रहा है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने तस्वीरों को मॉर्फ करने के लिए कंपनी के किसी भी उपकरण का उपयोग नहीं किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने संतोष के खिलाफ मामला उठाया है और उसे उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications