बेंगलुरु मिडनाइट मैराथन- मनोरंजन के साथ समाजसेवा भी
बेंगलुरु। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फंड इकठ्ठा करने के लिये मैराथन एक बड़ा माध्यम है, जाहिर सी बात है बेंगलुरु मिडनाइट मैराथन भी वही काम करेगी। लेकिन हां यहां पर बात कुछ अलग हटकर होगी। इसमें आप मनोरंजन के साथ-साथ समाजसेवा में भाग भी ले सकते हैं। गरीबों के लिये धन एकत्र करने में मदद कर सकते हैं। रोटरी बैंगलोर आईटी कॉरिडोर इसका आयोजन करेगा।

इसके लिये आपको www.midnightmarathon.in पर जाना होगा और रजिस्टर करना होगा। यह एक विश्व स्तरीय चैरिटी अभियान है जो जरूरतमंदों के लिये धन इकठ्ठा किया जायेगा। इस मैराथन का आयोजन 20 दिसंबर को बेंगलुरु में किया जायेगा। यानी अभी तक आपने जितनी भी मैराथन में हिस्स लिया होगा, वो दिन के वक्त हुई होंगी, लेकिन अब मैराथन रात को होगी।
मिडइनाइट विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है
- शाम 4 बजे कम्युनिटी रिले: पांच सदस्यों की अलग-अलग टीमें 1 किलोमीटर तक दौड़ेंगी। यह रिले दौड़ होगी।
- शाम 6 बजे सकरा आईटी सिटी फन रन: बीएमएम का फन विद रिले में बीच-बीच में मनोरंजन भी होगा। यह पांच किलोमीटर की होगी।
- शाम 7:30 बजे डेलोआइट विमेन 10के रन: यह खास तौर से महिलाओं के लिये आयोजित की जा रही है।
- 7:45 बजे विमेन रिले: इसमें भी सिर्फ महिलाएं ही हिस्सा लेंगी। इसमें आठ सदस्यीय टीमें 5 किलोमीटर तक की रिले होगी।
- 10 बजे टार्गेट ओपन: इस दौड़ में हिस्सा लेने वाले लोग एक दूसरे के कंधे से कंधा टकरा कर अपने आस-पास के लोगों को उत्साहित करेंगे।
- रात्रि 12 बजे केयरवेल हाफ मैराथ ऐट मिडनाइट। इसमें लोग फुल मैराथन की आधी दूरी तय करेंगे।
- मध्यरात्रि फुल मैराथन
इसके माध्यम से आप अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों के लिये कुछ कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ इसमें भाग लेकर मनोरंजन के साथ समाजसेवा कर सकते हैं। मिडनाइट मैराथन में 15 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। मैराथन को हरी झंडी भारतीय एथलीट मिलखा सिंह दिखायेंगे। साथ में बॉक्सर मैरी कॉम भी इसमें भाग लेंगी। इस मै
गौरतलब है कि रोटरी बैंगलोर आईटी कॉरिडोर तमाम सारे समाजसेवी कार्यक्रमों को संचालित कर रहा है, जिनमें 7 सरकारी स्कूलों को आर्थिक सहायता, ब्लड डोनेशन कैम्प, जरूरतमंद लोगों की सर्जरी की स्पॉनसरशिप, ग्लूकोमा का फ्री ट्रीटमेंट, वृक्षारोपण आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications