शिवराज सिंह चौहान नहीं दे सके जवाब, विधानसभा में हुआ था हंगामा

vyapam-bhopal
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले को लेकर हंगाम आज गुरुवार को भी जारी है। विधानसभा में हंगामे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस के आरोपों की हवा निकली है। उन्होंने कहा कि व्यापम पर जवाब देना चाहता हूं लेकिन कांग्रेस के पास जवाब सुनने की हिम्मत नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले विधानसभा में व्यापम घोटाले को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने दूसरे दिन गुरुवार को भी सदन में हंगामा किया। कांग्रेस के विधायक सदन के अंदर नारेबाजी करते रहे। इसके अलावा सदन के भीतर और बाहर काले एप्रिन पर व्यापम घोटाले विरोधी नारों को पहनकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+