बेंगलुरु में होने वाली थी दिल दहलाने वाली वारदात, विस्फोटक सामग्री के साथ 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

बेंगलुरु को दहलाने की साजिश के लिए विस्फोटक सहित 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हो गए हैं।

बेंगलुरु में 5 संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि आईटी सिटी में बड़ी विध्वंसक गतिविधि को अंजाम देने वाले थे। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि मास्टर माइंड मोहम्मद जुनैद अफगानिस्तान से काम कर रहा था। उसके पास लश्कर ए तैयबा से कनेक्शन हैं।

बेंगलुरु के हेब्बल इलाके के सुल्तानपाल्या का भेड़ व्यापारी मोहम्मद जुनैद लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों के सीधे संपर्क में था। जुनैद ने आतंकी नेटवर्क का इस्तेमाल किया था। और 2021 में भारतीय सीमाओं को पार कर लिया था।

five terrorists arrested with explosives in Bengaluru

सूत्रो ने बताया कि वर्तमान में वो अफगान सीमाओं के पास से काम कर रहा है और बेंगलुरु में अपने सहयोगियों को निर्देश भेज रहा है। अधिकारी पहले ही जुनैद के बारे में इंटरपोल को जानकारी दे चुके हैं।

जांच में पता चला है कि बेंगलुरु सीरियल बम विस्फोट मामले में लश्कर आतंकी संदिग्ध नासिर, जो वर्तमान में बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद है, जुनैद के संपर्क में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक पुलिस इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने पर विचार कर रही है। जुनैद को नूर अहमद नाम के व्यक्ति ने वित्तीय मामलों को लेकर उसके आवास पर उनकी पत्नी के सामने अर्ध्द नग्न होने को मजबूर किया। और उसके साथ मारपीट की।

इस मामले में पड़ोसी पुष्पलता और घर की मालकिन पद्मावती ने बताया कि कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं थी। मुझे बताया गया कि सुहेल एक पेंटर और वो तभी बाहर जाता था जब उसे काम मिलता था। वो ज्यादातर वो लोग घर पर ही रहते थे और न ही कोई उनसे मिलने आता था। संदेह की कोई गुंजाइश नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+