उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने की नोटबंदी से मिले फायदे की बात, कहा सबके साथ शेयर करेंगे
आईआईएम बेंगलुरु में आयोजित लीडरशिप समिट में बोलते हुए उर्जा मंत्री ने कहा कि नोटबंदी से मिले फायदे को सब तक पहुंचाया जाएगा।
बेंगलुरु। नोटबंदी पर हो रही सरकार की आलोचना को खारिज करते हुए उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि डिमोनेटाइजेशन से मिले लाभ को सबके साथ शेयर किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गोयल आईआईएम बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट में बोल रहे थे।

आईआईएम में लीडरशिप समिट 2016 में बोले मंत्री
आईआईएम बेंगलुरु में आयोजित लीडरशिप समिट 2016 में बोलते हुए उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'डिमोनेटाइजेशन से हमें काफी फायदा मिलने जा रहा है। इस फायदे को देश में सबके साथ शेयर किया जाएगा। लोंगों के कल्याण के लिए, खासतौर पर गरीबों के हित में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।'
नोटबंदी पर हो रही सरकार की आलोचना पर मंत्री ने कहा
उर्जा मंत्री ने कहा कि डिमोनेटाइजेशन का विरोध बस चंद लोग कर रहे हैं, अगर उनको छोड़ दिया जाए तो देश के अधिकांश लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से मिले समर्थन पर सरकार खुश है।
हलांकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि डिमोनेटाइजेशन से आखिर क्या-क्या फायदे मिले हैं?
2022 तक देशभर को रोशन करने का लक्ष्य
उर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार को विश्वास है 2022 तक देश के सभी इलाकों में सातों दिन 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने कहा, 'भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने से पहले हम सभी नागरिक तक सस्ती बिजली पहुंचाना चाहते हैं। लोगों के घरों तक लगातार ग्रीन एनर्जी पहुंचाने का लक्ष्य है ताकि किसी बच्चे की पढ़ाई बिजली के अभाव में बाधित न हो।'












Click it and Unblock the Notifications