एक करोड़ 37 लाख रुपए से भरी कैश वैन लेकर ड्राइवर फरार

नोटबंदी के दौरान लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं।

नई दिल्ली। 500 और 1,000 की करेंसी बंद होने के बाद नकदी के लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं।

ताजा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू का है जहां एटीएम वैन का ड्राइवर 1 करोड़ 37 लाख रुपए की गाड़ी लेकर भाग गया। घटना बेंगलुरू स्थित केजी रोड की है।

बताया गया कि मामले की जांच जारी है।

500 rupees

मुंबई में भी की थी लूट की कोशिश

इससे पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कुछ अज्ञात लुटेरों ने एक एटीएम कैश वैन को लूटने की कोशिश की थी हाालांकि लुटेरे जब वैन लूटने में कामयाब नहीं हो पाए तो मौके से भाग गए।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात मुंबई मे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के बाहर खड़ी कैश वैन को कुछ लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया।

पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 8 नवंबर की रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं।

जम्मू और कश्मीर में हुआ ऐसा

नए नोटों की किल्लत के बीच इस तरह की लूट की कोशिश की कई खबरें आ चुकी हैं।

इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर के बडगाम में एक बैंक में हथियारों से लैस 4 आतंकवादी 12 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस सघनता से इस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी ने आतंकियों की कमर तोड़ दी है।

उनके पास जितने भी फंड थे सब बेकार हो गए इसलिए अब वो अपने फंड को फिर से भरने के लिए लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+