कर्नाटक: कोरोना की जांच करने आए अधिकारियों पर भड़के डीके शिवकुमार, बोले- कोरोना के नाम पर डरा रही सरकार

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कोरोना का टेस्ट करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं।

बेंगलुरु, 10 जनवरी। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कोरोना का टेस्ट करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं।दरअसल कर्नाटक सरकार ने डीके शिवकुमार के घर कोरोना जांच टीम भेजी थी। टीम ने उनसे कहा कि आपका आरटीपीसीआर टेस्ट करना है। जांच टीम की इस बात पर डीके भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि कि आप मुझे कोविट टेस्ट के लिए फोर्स नहीं कर सकते हैं। मुझे कोई हाथ नहीं लगाएगा। मैं पूरी तरह से फिट हूं और अच्छी तरह से कानून जानता हूं। जांचकर्ताओं की इस टीम में अतिरिक्त उपायुक्त और जिला स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल थे। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद डीके शिवकुमार ने अपनी इस हरकत को लेकर मांफी मांगी।

DK Shivakumar

कोरोना के नाम पर डरा रही सरकार

इससे पहले मीडिया से बातचीत में डीके शिवकुमार ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कोरोना के केसों की गलत संख्या पेश कर रही है। उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार में 10 डॉक्टर हैं। मैं जानता हूं कि क्या चल रहा है।' कोरोना के मामलों की संख्या ज्यादा दिखाने के लिए वे लोगों का टेस्ट करवा रहे हैं और उन्हें पॉजिटिव साबित कर रहे हैं। यहां तक कि आईएएस और पुलिस अधिकारियों ने मुझे इस बात की खबर दी है।'

Recommended Video

      Coronavirus Karnataka: बुरे फंसे DK Shivkumar, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी

      यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़:स्टाफ को कोरोना से बचाने मंत्रालय मे बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित

      सीएम बोम्मई ने किया पलटवार

      इसके जवाब में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सरकार लोगों को उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर हो रही चिंताओं से बाहर निकालना चाहती है और लोगों का टेस्ट करना स्वास्थ्य विभाग का कर्तव्य है। जिस तरह से डीके शिवकुमार ने अधिकारियों के साथ बर्ताव किया इससे उनकी संस्कृति का पता चलता है।

      कर्नाटक में मिले कोरोना के 12 हजार केस

      बता दें कि रविवार को राज्य कांग्रेस ने पेयजल परियोजना को लेकर 10 दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, जिसका नेतृत्व पूर्व सीएम सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोरोना जैसी कोई चीज नहीं है। भाजपा विपक्ष को चुप कराने के लिए डर का इस्तेमाल कर रही है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 12 हजार नए मामले सामने आए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+