मेरी लोकप्रियता से घबराई कांग्रेस मेरे खिलाफ रच रही है साजिश: मोदी

narendra modi
बैंगलोर। बीजेपी ने पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। मोदी युवाओं की पहली पंसद के तौर पर उभर कर आ रहे है। ऐसे में मोदी की लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए राजनीतिक साजिश रची जा रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे है। खुद नरेन्द्र मोदी ने ये बात कही है। बैंगलोर में अपनी रैली के दौरान मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने हवाई खिलाफ किले पर बैठी है। यूपीए सरकार उनकी लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है। ऐसे में उनकी लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए कांग्रेस उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रही है। मोदी ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही बीजेपी और उनके खिलाफ हमले बढ़ गए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी छवि को बिगाड़ने के लिए हर तरह के तरीके अपना रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस इनडोर स्पोर्ट्स खेलती है और हम ऑउटडोर स्पोर्ट्स खेल रहे हैं। कांग्रेस सरकार पर उन्होंने केंद्र को रोजगार मुहैया करने में अक्षम करार देत हुए कहा कि यूपीए सरकार युवाओं को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर देखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+