Karnataka Sex Scandal: विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, 'सीडी सरकार' के लगाए नारे

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा का सत्र एक बार फिर सोमवार को हंगामे की भेट चढ़ गया। कांगेस के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के 'सेक्स' सीडी टेप मामले को लेकर कांग्रेस विधायक हंगामा करते हुए वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उन्होंने हाथों में सीडी लेकर बीजेपी सरकार को घेरा।

Karnataka Sex Scandal

Recommended Video

    Karnataka CD Row: Ramesh Jarkiholi के टेप को लेकर Assembly में Congress हंगामा | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान विधायक कृष्णा बायर गौड़ा, प्रियांक खड़गे सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने राज्य सरकार को 'सीडी सरकार' बताते हुए नारेबाजी की। दरअसल, आरोप है कि बीजेपी सरकार के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया, जिसका टेप कन्नड़ न्यूज चैनलों ने प्रासारित भी किया था।

    Karnataka Assembly

    इस सीडी टेप के लीक होने के बाद से कर्नाटक की बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई, जिसके बाद सेक्स सीडी के आरोपों से घिरे मंत्री जारकीहोली ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि इस पूरे मामले में उन्होंने अपने आप को बेगुनाह बताया। यहां तक सीडी में नजर आने वाली महिला को जानने से भी इनकार कर दिया।

    इधर, लगातार बीजेपी सरकार पर लग रहे आरोपों पर विपक्ष हमलावर हो रही है। खुद बीजेपी के विधायक पर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में आने वाले विधानसभा से पहले सरकार की छवि लगातार खराब हो रही है, जिसका फायदा कांग्रेस और जनता दल (एस) उठाने से नहीं चूकना चाहती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+