फिर शर्मसार हुई बैंगलुरू, बुर्का पहने महिला से सरेआम छेड़खानी

बैंगलुरू एक बार फिर से शर्मसार हो गया है। दिन-दहाड़े महिला के साथ छेड़खानी की गई। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया।

बैंगलुरू। नए साल की रात साइबर सिटी बैंगलुरू में जो हुआ वो किसी का भी सिर शर्म से झुका दे। सरेआम लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई। मनचलों ने उनकी इज्जत को तार-तार करने की कोशिश की। वहीं एक बार फिर से बैंगलुरू को कलंकित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। कम्मनहल्ली इलाके में छेड़खानी की वारदात के बाद अब केजी हल्ली इलाके में फिर से महिला को मनचलों की गुंडागर्दी का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की बुर्का पहने थी और घर के पास वाले बस स्टॉप की तरफ जा रही थी कि तभी आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

Bengaluru shamed again: Burqa-clad girl harassed in KG Halli area

कुछ दूर जानकर उसने लड़की का रास्ता रोका र उसके साथ छेडख़ानी करने लगा और फब्तियां कसने लगा। पीड़ित लड़की ने मनचले के चंगुल से छूटने का प्रयास किया तो उसने महिला को धक्का लगा दिया। महिला के होठ, जीभ और हाथ पर चोटें आ गईं। इसी बीच गली के एक कुत्ते ने भौंकना शुरू किया। आरोपी को लगा कि अब लोग बाहर निकल आएंगे तो वो फौरन वहां से फरार हो गया।

घायल लड़की ने फौरन अपने घर फोन कर घरवालों को इस घटना की सूचना दी। फौरन ही लोग मौके पर पहुंच गए और उसे अस्पताल ले गए। घरवालों ने पास के दुकानवालो से संपर्क कर घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत की, लेकिन खबर लिखे जाने तक मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+