Bangalore Bandh: ट्रांसपोर्ट हड़ताल के चलते आज बेंगलुरु बंद, स्कूलों की छुट्टी, जानें क्या खुलेगा-क्या नहीं?

Bengaluru Transport Strike: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु सोमवार (11 सितंबर) को बंद रहेगी। प्राइवेट वाहनों की हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। निजी परिवहन वाहनों की वजह से बेंगलुरु बंद का ऐलान किया गया है।

कर्नाटक में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल के चलते बेंगलुरु 11 सितंबर को एक बड़ी ट्रांसपोर्ट हड़ताल पर है, जिसमें ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और स्कूल-बस ऑपरेटरों सहित निजी ट्रांसपोर्टर शामिल हैं।

 Bengaluru transport strike

ऐसे में बेंगलुरु में सोमवार, 11 सितंबर को कई स्कूल बंद रहेंगे, जिन स्कूलों में परिवहन सुविधाएं निजी वाहनों पर निर्भर हैं, उन्होंने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ऐसे में बच्चों की परीक्षा भी इससे प्रभावित हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

जैसा की मालूम है कि हड़ताल का आह्वान फेडरेशन ऑफ कर्नाटक स्टेट प्राइवेट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किया है, जिसमें 32 सदस्य यूनियन हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि राज्य सरकार उनकी 30 मांगों को पूरा करें, जिसमें बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध, ड्राइवरों के लिए वित्तीय सहायता और शक्ति योजना में निजी बसों को शामिल करना शामिल है।

ऐसे में लाजमी है कि इस हड़ताल से शहर की परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने 30 मांगों पर चर्चा करने की सरकार की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन हड़ताल अभी भी आगे बढ़ने वाली है। इधर, परिवहन मंत्री ने कहा है कि बीएमटीसी की बसें चलेंगी।

ऐसे में जानिए क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा?

  • निजी परिवहन सेवाएं: हड़ताल के कारण ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और स्कूल-बस ऑपरेटरों सहित निजी परिवहन सेवाएँ बंद रहेंगी।
  • कुछ स्कूल: शहर के कई स्कूलों ने हड़ताल के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है। उन्होंने परीक्षाओं को भी रिशेड्यूल किया है।
  • एयरपोर्ट कैब: ओला और उबर जैसे कैब एग्रीगेटर्स सहित एयरपोर्ट कैब हड़ताल में भाग लेंगे, जिससे केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे।
  • व्यवसायों के लिए निजी कैब: आईटी-बीटी कंपनियों और अन्य कार्यालयों में सेवा देने वाली निजी कैब के भी हड़ताल में भाग लेने की संभावना है।
  • बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी): वायु वजारा हवाईअड्डा सेवा सहित बीएमटीसी बसें हमेशा की तरह चलती रहेंगी।
  • बेंगलुरु मेट्रो: बेंगलुरु मेट्रो मांग के आधार पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगी, यह सुनिश्चित करते हुए कि मेट्रो सेवा उपलब्ध रहे।
  • अतिरिक्त बसें: परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए बीएमटीसी और केएसआरटीसी को 11 सितंबर को अतिरिक्त बसें तैनात करने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+