बेंगलुरु ब्लास्ट: पुलिस ने सुल्तान अर्मर के आतंकियों को किया गिरफ्तार
बेंगलुरु: बेंगलुरू के चर्च स्ट्रीट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक एमबीए का छात्र भी शामिल है। इस ब्लास्ट मामले में शक के घेरे में सिमी के वे पांच संदिग्ध हैं जो जेल से फरार हुए थे। धमाके के आरोप में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। भले ही शक के घेरे में सिमी हो, लेकिन जांच पूरी होने तक कोई किसी नतीजे पर पहुंचना आसान नहीं होगा। बेंगलुरु पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। इसी जांच के दौरान आज छापेमारी कर तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें से एक एमबीए का छात्र है।

शक के घेरे में अंसार उल ताविद
बेंगलुरु में हुए चर्च स्ट्रीट धमाका मामले में बेंगलुरु पुलिस अल-उम्माह एंगल की भी जांच कर रही है। आपको बता दें कि अल-उम्माह एक आंतकवादी संगठन है जो कि दक्षिण भारत में सक्रिय है। अल-उम्माह आतंकी संगठन आईएसआई की विचारधारा का समर्थक है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि वो अब्दुल खैदर सुल्तान अर्मर जो कि अंसार उल ताविद उल हिंद अल कायदा की शाखाओं के लिए आतंकियों की भर्तियां कर रहते है, उसकी भी जांच कर रहे हैं। रेड्डी ने बताया कि वो इसे बेंगलुरु ब्लास्ट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
तीन हुए गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस ब्लास्ट मामले में सैयद इस्लामी अस्फाक, सद्दाम हुसैन और अब्दुल शबुर को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपियों को भटकल से और 1 को बेंगलुरु से अरेस्ट कर किया गया। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने बताया कि भटकल और बेंगलुरु में छापे मारे गए। इस दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक और उपकरण बरामद हुए हैं। इस छापेमारी के दौरान अमोनियम नाइट्रेट, डिटोनेटर, इलेक्ट्रोनिक टाइमर, जेल, पीवीसी पाइप और बम बनाने के अन्य सामान मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications