बैंगलुरु में लड़की ने 30 रु. देने से किया इंकार तो ऑटो ड्राइवर ने 3 बार किया हमला

बैंगलुरु। आईटी सिटी के नाम से मशहूर बैंगलुरु सिटी अब महिला अपराध के लिए जाना जाने लगा है। आए दिन यहां महिलाओं से जुड़े वारदात के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला तो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि आखिर इंसानित इतनी ओछी कैसे हो सकती है।

 autorickshaw

बैंगलुरु शहर में जब इस लड़की ने ऑटो ड्राइवर को 30 रु. अतिरिक्त देने से मना कर दिया तो गुस्सा में आकर ऑटोवाले ने उनपर 3 बार जोरदार हमला कर दिया। इतनी ही नहीं वहां खड़े लोग तमाशबीन बने ये सब देखते रहे। जब लड़की से मदद के लिए पुलिस को फोन मिलाया तो पुलिस का जबाव और भी चौंकाने वाला था।

लड़की ने घर तक जाने के लिए ञटो लिया। ऑटो ड्राइवर रिजवान वाशा से उनसे मीटर से चलने को कहा। उस वक्त तो वो तैयार हो गया, लेकिन घर के बताए जगह पर पहुंचने के बाद वो उससे 30 रु. अतिरिक्त मांगने लगा। जब लड़की ने देने से इंकार कर दिया तो वो बदतमीजी पर उतर आया। लड़की ने उससे पुलिस में शिकायत की बात की तो उसने लड़ती पर जोरदार एक के बाद एक तीन हमले कर दिए। लड़की डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी, लेकिन लोग तमाशा देखते रहे। फिर उसने पुलिस को फोन मिलाया तो उनका जवाब हैरान कर देने वाला था।

100 नबंर पर फोन करने पर उसे ऑपरेटर ने कहा कि वो खुद पुलिस स्टेशन आ जाए पुलिस उसके पास नहीं पहुंच सकती। लड़की जवाब सुनकर हताश हो गई। लड़की ने जब अपने फोन से ऑटो ड्राइवर का फोटो लेना चाहा तो ड्राइवर ने उसपर पिर से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। लड़की ने ये सारी बाते अपने फेसबुक पेज पर लिखी। जब पुलिस तक मामला पहुंचा तो अब मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+