बैंगलोर यूनिवर्सिटी में छात्रों को कुल अंक से ज्यादा मिला नंबर, विवाद बढ़ने पर वापस लिये गए रिजल्ट

बेंगलुरु। वैसे तो हम सभी जानते हैं कि परीक्षा में परीक्षार्थी कुल अंक में भी पूरा नंबर प्राप्त कर सकता है लेकिन क्या कुल अंक से ज्यादा कोई छात्र या छात्रा नंबर पा सकते हैं क्या। अगर आपका जवाब नहीं है तो गलत हैं आप क्योंकि बेंगलुरू में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने कुल अंकों से अधिक अंक प्राप्त किए। हाल ही में घोषित बीकॉम परिणामों में, एक उम्मीदवार ने 70 में से 89 अंक प्राप्त किए।

Banglore university students get number more than total number

इस स्थिति का सामना बैंगलोर विश्वविद्यालय के बीए/बीकॉम छात्रों को करना पड़ा, जिन्होंने ट्रैवल एजेंसी और टूर ऑपरेटर संगठनों का विषय चुना था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में छात्र के हवाले से कहा गया है कि मेरे कुछ दोस्तों ने 89, 73, 75 अंक हासिल किए हैं और यह कॉपी चेक करने के तरीको को बताता है कि कितना सही तरीके से कॉपी चेक की गई है।

लगभग 500 छात्रों ने इस विषय को चुना था और परीक्षा अगस्त 2021 में 70 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। नया सिलेबस और मार्क्स पैटर्न 2015-16 में लाया गया था और उससे पहले 100 अंकों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन छात्रों ने 2015-16 में दाखिला लिया था, उन्हें केवल 70 अंकों के उत्तर देने था, लेकिन उन्होंने अधिक प्रश्नों के उत्तर दिया और किसी भी स्टाफ सदस्य ने ध्यान नहीं दिया क्योंकि डिजिटल मूल्यांकन लागू है।

रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) प्रोफेसर जे टी देवराजू ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि रिजल्ट वापस ले लिए गए हैं और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। लगभग 15 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 70 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंकों को फिर से सारणीबद्ध किया जाएगा और नए परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+