नाबालिग बेटे ने चलाई गाड़ी तो मम्मी-डैडी जाएंगे जेल!
बैंगलुरु। ऐसे मां-बाप की कमी नहीं है जो अपने बच्चों के हाथों में खुद बाइक और कार की चाबियां थमाकर उसे सड़कों पर गाड़ी चलाने की आजादी दे देते हैं। नाबालिग बच्चे बेझिझक सड़कों पर रफ्तार की रेस लगाते हैं और जाने-अनजाने में हादसों के शिकार होते है।
सड़क हादसों की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही बाइक और कार का निशाना बेकसूर लोग बन जाते हैं, लेकिन अगर आप भी इन्हीं तरह के पैरेंट्स में शामिल हैं तो जरा संभल जाएं। क्योंकि अगर आपने अपने नाबालिग बच्चों के हाथों में गाड़ियों की चाबी थमाई तो आपके हाथों में हथकड़ियां लग सकती है।

बैंगलुरु पुलिस की नई पहल के मुताबिक अगर कोई नाबालिग है और सड़कों पर गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है, तो उसके माता-पिता पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और गाड़ी को जब्त कर लेगी और नाबालिग के माता-पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाएगी।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खींचो फोटो, जीतो मूवी टिकट
बैंगलुरु पुलिस के मुताबिक अभी तक इस तरह के लगभग 30 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें 18 साल से कम उम्र में ड्राइविंग करने की जुर्म में उनके पैरेंट्स को अरेस्ट किया गया है। इस बावत कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी पुलिस को आदेश दे दिए है कि नाबालिग बच्चों को ड्राइव करते पकड़े जाने पर उनके माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सेक्शन 184 के तहत माता-पिता को छह महीने की जेल या फिर 1000 रूपए का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।













Click it and Unblock the Notifications