Athani assembly constituency: 2012 में विधानसभा में पोर्न देखते हुए पकड़े गए विधायक पहुंचे फिर विधानसभा
Athani assembly constituency कांग्रेस के लक्ष्मण सावदी ने भाजपा के महेश ईरानागौड कुमाथल्ली को 76 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की है। सावदी 2012 में विधानसभा में पोर्न देखते हुए पाए गए थे।

Athani assembly constituency से कांग्रेस के लक्ष्मण सावदी ने भाजपा के महेश ईरानागौड कुमाथल्ली को 76 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की है। इस तरह लक्ष्मण सावदी एक बार फिर विधानसभा में पहुंच गए हैं। भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम रहे लक्ष्मण सावदी चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हुए पाए गए थे
लक्ष्मण सावदी उस समय भी चर्चा में आए थे, जब वे कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हुए पाए गए थे। बासवराज बोम्मई की भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम रहे लक्ष्मण सावदी ने कर्नाटक के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार के साथ ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस ने उन्हें अथानी विधानसभा सीट से भाजपा के महेश ईरानागौड कुमाथल्ली के खिलाफ मैदान में उतारा। सावदी ने भाजपा के महेश को करारी शिकस्त दी है।
कर्नाटक के मजबूत लिंगायत नेताओं में
लक्ष्मण सावदी का नाम कर्नाटक के मजबूत लिंगायत नेताओं में आता है। वे बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव में इसी विधानसभा से दो हजार से अधिक वोटों से हारे भी थे। कनार्टक में हुए सत्ता परिवर्तन के दौरान 'ऑपरेशन लोटस' में उन्होंने छह कांग्रेसी विधायकों को भाजपा के पक्ष में किया था।
सफाई, वीडियो सिर्फ शिक्षा पाने के लिए देख रहा था
सावदी 2012 में विधानसभा में पोर्न देखते हुए पाए गए थे। जब वीडियो सामने आया तो सावदी ने कहा कि मैं वीडियो सिर्फ शिक्षा पाने के लिए देख रहा था जिससे मुझे रेव पार्टी के बारे में पता लग सके। हालांकि इसके बाद जब इस मामले में हंगामा बढ़ा तो लक्ष्मण के साथ साथ सीसी पाटिल और कृष्णा पालेमर को कर्नाटक में मंत्री पद से इस्तीफा दिया।












Click it and Unblock the Notifications