तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री की रेस शुरु
आय से अधिक संपत्ति के मामले में कल एक एतिहासिक फैसले में बैंगलुरू की अदालत ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को जेल भेज दिया। इसके साथ ही एआईडीएमके के विधायकों के बीच नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरु हो गई है। नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए एआईएडीएमके के विधायक आज बैंगलुरू में मुलाकात करेंगे।

पार्टी सूत्रों की मानें तो जयललिता के ज्यादातर मंत्री शनिवार से ही अदालत के फैसले को सुनने के लिए बैंगलुरू में ठहरे हुए हैं। मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, नाथम विश्वनाथम और वी सेंथिल बालाजी सहित तमिलनाडु सरकार के मुख्य सलाहकार शीला बालाकृष्णन भी बैंगलुरू में इन विधायकों के साथ मौजूद हैं। हालांकि कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि जयललिता किसी ऐसे नाम का एलान करके लोगों को चौंका भी सकती हैं जो मुख्यमंत्री की रेस में शामिल न हो।
वहीं कल जयललिता की सजा के एलान के बाद तमिलनाडु और बैंगलुरू में भड़की हिंसा अब काबू में है। कई जगहों पर माहौल शांतिपूर्ण हैं और किसी भी प्रकार की हिंसक वारदात की सूचना नहीं है। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में बस सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications