बेंगलुरु में टेक कंपनी के CEO और MD की ऑफिस में घुसकर हत्या, पूर्व कर्मचारी पर लगा दोहरा मर्डर का आरोप

बेंगलुरु में एरोनिक्स कंपनी के सीईओ और एमडी की ऑफिस में घुसकर हत्या कर दी गई।

बेंगलुरु में एक टेक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और सीईओ की मंगलवार को एक पूर्व कर्मचारी ने हत्या कर दी। आरोपी तलवार लेकर और चाकू लेकर ऑफिस में घुस गया और हमला करके फरार हो गया।

शाम करीब 4 बजे एक संदिग्ध तलवार और चाकू लेकर एरोनिक्स ऑफिस में घुस गया। उसने मैनेजिंग डायरेक्टर फणीन्द्र सुब्रमण्यम और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीनू कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई।

double murder in bengaluru

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोहरे हत्याकांड का संदिग्ध एरोनिक्स का एक पूर्व कर्मचारी है। संदिग्ध ने कंपनी छोड़ दी थी और अपना खुद का बिजनेस शुरू कर दिया था। हालांकि, आरोप है कि संदिग्ध के मन में फणीन्द्र के प्रति गहरी द्वेष भावना थी, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया।

हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने ऑफिस में घुसकर तलवार और चाकू से हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें लगा दी हैं। आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+