Aero India 2023: आज से शुरू हो रहा है एयरो इंडिया, बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
बेंगलुरू में आज से शुरू हो रहे एयरो इंडिया के लिए खास तैयारियां की गई हैं। ट्रैफिक अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि कार्यक्रम के उद्घाटन को देखते हुए बेल्लारी रोड से इस्टीम मॉल के बीच का रास्ता बंद रहेगा

Aero India 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में 14वें एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। यह एयरो शो बेंगलुरू के येलहांका स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर होगा। इस कार्यक्रम को देखते हुए 13 से 17 फरवरी के बीच बेंगलुरू पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार इस बार एयरो इंडिया 2023 की थीम द रनवे टू बिलियन अपॉर्चुनुटीज है। एयर शो स्वदेशी तकनीक और औजार पर केंद्रित होगा और विदेशी कंपनियों के साथ समझौता करने पर जो रहेगा। एयरो शो में डिजाइन लीडरशिप, यूएवी सेक्टर में उन्नति, डिफेंस, स्पेस और भविष्य की तकनीक की दिशा में भारत में क्या विकास हुआ उसे दर्शाया जाएगा।
ट्रैफिक अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि कार्यक्रम के उद्घाटन को देखते हुए बेल्लारी रोड से इस्टीम मॉल के बीच का रास्ता बंद रहेगा, यहां किसी भी तरह के वाहन के प्रवेश पर सुबह 8 बजे से 11.30 बजे के बीच रोक रहेगी। सिर्फ खास पास दिखाने पर ही वाहनों को यहां एयर इंडिया शो में जाने दिया जाएगा। एयरपोर्ट जा रहे लोगों को हेन्नू-बगलूर रोड से होकर जाना होगा। केआईएएल जाने वाले लोगों को दूसरा रास्ता लेना होगा, उन्हें हेन्नूर जंक्शन से होते हुए एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
ट्रैफिक एडवायजरी को 13 से 17 फरवरी के लिए जारी किया गया है। एयरपोर्ट जा रहे लोगों को हेन्नूर-बगालूर रोड से बेंगलुरू ईस्ट और फिर बीईओल सर्किल-येलहांका-राजनकूट से होकर जाना होगा। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) नॉर्थ डिवीजन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। बेंगलुरू पुलिस के कमिश्नर प्रताप रेड्डी ने लोगों से अपील की है कि वह ट्रैफिक एडवायजरी का पालन करें और जाम में फंसने से बचे।












Click it and Unblock the Notifications