Actress Ranya Rao ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी को कैसे दिया चकमा? तस्करी केस में बड़ा खुलासा, सवालों में IPS पिता
Actress Ranya Rao: कर्नाटक में सोने की तस्करी का हाई प्रोफाइल केस सामने आया है। कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 15 किलोग्राम सोना तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। यह केस इसलिए और गंभीर हो जाता है क्योंकि एक्ट्रेस रान्या, कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के एमडी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के मुताबिक रान्या दुबई से सोना छिपाकर भारत लाने के लिए एक सुनियोजित रणनीति का इस्तेमाल कर रही थीं। एयरपोर्ट सिक्योरिटी को चकमा देने के लिए उन्होंने अपने शरीर पर टेप और क्रेप बैंडेज की मदद से सोने की छड़ें लपेटी हुई थीं।

Actress Ranya Rao: कैसे हुआ एयरपोर्ट प्रोटोकॉल का दुरुपयोग?
DRI की रिपोर्ट के मुताबिक, रान्या राव दुबई से बेंगलुरु पहुंचते ही एक राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी से संपर्क करती थीं। यह अधिकारी इमिग्रेशन में जाकर उनके लिए फास्ट-ट्रैक सिक्योरिटी मंजूरी दिलाता था। इस प्रक्रिया के चलते रान्या को किसी भी सुरक्षा जांच या मेटल डिटेक्टर से गुजरना नहीं पड़ता था। जब तक सुरक्षा कर्मियों को संदेह नहीं होता, तब तक उन्हें पूरी तरह स्कैन नहीं किया जाता।
DRI अधिकारियों का मानना है कि यह एक बड़े प्रोटोकॉल के दुरुपयोग का मामला है, जिसमें कई उच्च अधिकारी शामिल हो सकते हैं।
Actress Ranya Rao: क्या रान्या सिबड़े सिंडिकेट का हिस्सा?
जांच एजेंसियों को संदेह है कि रान्या राव केवल एक 'कैरीयर' (वाहक) नहीं, बल्कि इस पूरे सोना तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं।
Actress Ranya Rao की दुबई से लगातार यात्राएं
पिछले एक साल में 30 बार दुबई जाने के कारण वह एजेंसियों के रडार पर थीं। सिर्फ 15 दिनों में चार बार दुबई गईं, जिससे संदेह और बढ़ गया।
तस्करी का पैटर्न
DRI सूत्रों के अनुसार, रान्या दुबई एयरपोर्ट में सोने की छड़ें शरीर के चारों ओर लपेटती थीं। भारत पहुंचते ही प्रोटोकॉल अधिकारी इमिग्रेशन से सीधे उनका सामान ले लेता और उन्हें सिक्योरिटी चेक से बचा लेता।
डीआरआई को मिला अहम सुराग
एक्ट्रेस रान्या राव के मोबाइल और लैपटॉप को जब्त किया गया है, लेकिन वे लॉक हैं। DRI को संदेह है कि इनमें तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत हो सकते हैं।
Actress Ranya Rao: IPS पिता की भूमिका की होगी जांच
वहीं कर्नाटक सरकार ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की भूमिका की जांच की जाएगी कि क्या उन्होंने अपनी बेटी की तस्करी में कोई मदद की थी। कर्नाटक के शीर्ष पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक विभागों को सभी दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
Actress Ranya Rao: गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में रो पड़ीं रान्या
सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान रान्या राव फूट-फूट कर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह "आघातग्रस्त और भावनात्मक रूप से टूट गई हैं।" उन्होंने DRI अधिकारियों पर मौखिक उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया।
मालूम हो कि बेंगलुरु स्थित उनके घर से छापेमारी के दौरान 2.06 करोड़ रुपये और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी के समय उनके पास से 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी मिले।












Click it and Unblock the Notifications