8 Year Girl Lie: बेंगलुरु में फूड डिलिवरी एजेंट बुरी तरह पिटा, पीड़ित बोला- खुद भी पिता हूं, कंप्लेन नहीं करनी
8 Year Girl Lie: कर्नाटक की राजधानी से अजीबो-रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में फूड डिलिवरी एजेंट बच्ची के झूठे बयान के बाद बुरी तरह पिटा। हालांकि, पीड़ित ने कहा कि वह खुद भी पिता है, पुलिस के पास कंप्लेन नहीं करनी।गरीब मामला सामने आया है।
बेंगलुरु में भीड़ की हिंसा का शिकार हुआ असम का फूड डिलिवरी एजेंट एक अपार्टमेंट में गया। बच्ची ने कहा, डिलिवरी ब्वॉय जबरन उसे छत पर ले जा रहा था। शिकायत पर अपार्टमेंट में मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

हालांकि, बच्ची के झूठ का खुलासा पुलिस की तफ्तीश से हुआ। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि बच्ची ने युवक पर जबरदस्ती का गलत आरोप लगाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में फूड डिलीवरी एजेंट को अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के अलावा गार्डों ने भी पीटा। पीड़ित ने कहा कि वह लड़की के माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे, क्योंकि वह "उनकी स्थिति को समझते हैं।"
पीड़ित ने कहा, "मेरा भी एक बच्चा है। मैं माता-पिता की चिंता को समझता हूं। लेकिन मुझे नहीं पता कि लड़की ने मुझ पर आरोप क्यों लगाए।" रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि डिलीवरी एजेंट उसे इमारत की छत पर ले गया था। बचने के लिए उसके हाथ पर दांत से काटा।
बवाल बढ़ने पर पुलिस अपार्टमेंट परिसर में पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच में लड़की पड़ी हुई मिली। डिलीवरी एजेंट ने कहा कि वह इस घटना के बाद बीमारी की छुट्टी पर चला गया है, क्योंकि उसके कंधों में दर्द है।
उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु छोड़कर निजी कारणों से असम वापस जा रहे हैं। डिलीवरी एजेंट के प्रबंधक रवि किरण ने कहा, "मुझे दोपहर के आसपास (घटना के बारे में) एक कॉल मिली और मैं तुरंत मौके पर पहुंचा।
मैनेजर ने कहा, उसे (डिलीवरी एजेंट) ज्यादा चोट नहीं आई। उसकी फैमिली में एक बीमार मां है, और वह वापस असम जाना चाहता है।" घटना सोमवार को बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के एक अपार्टमेंट में हुई। लापता नाबालिग बेटी की तलाश कर रहे एक दंपति को वह छत पर मिली थी।
8 वर्षीय बच्ची ने डिलीवरी एजेंट पर आरोप लगाया। इसके बाद माता-पिता, सुरक्षा गार्ड और समाज के अन्य निवासियों ने डिलिवरी एजेंट की जमकर पिटाई कर दी। बाद में, लड़की ने कहा, उसने डांट से डर के कारण झूठ बोला।












Click it and Unblock the Notifications