सेल्स टैक्स अधिकारी के घर पड़ा छापा, मिली 7000 नई साड़ियां
एंटी करप्शन ब्यूरो ने हुबली के विशवेशनगर में रहने वाले सेल्स टेक्स के असिसटेंट कमिश्नर करियप्पा करनेल के घर पर रेड की तो वहां साड़ियों का ढेर देखकर टीम चौंक गई।
हुबली। कर्नाटक के हुबली में एसीबी ने छापे के दौरान सेल्स टैक्स के असिसटेंट कमिश्नर के यहां से 7000 साड़ी जब्त की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जब कमिश्नर के यहां छापा मारा तो इतनी बड़ी संख्या में घर में साड़ियां देखकर टीम चौंक गई।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने हुबली के विशवेशनगर में रहने वाले सेल्स टैक्स के असिसटेंट कमिश्नर करियप्पा करनेल के घर पर रेड की थी। टीम को कमिश्नर के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। एसीबी ने जब रेड की तो घर से बड़ी तादाद में नई साड़ियां रखी हुईं थी। उनकी तादाद सात हजार निकली। टीम इस बात की जांच कर रही है कि कमिश्नर के घर इतनी बड़ी तादाद में साड़ियां क्यों रखी थीं।













Click it and Unblock the Notifications