हिजाब पहनने से रोके जाने पर कर्नाटक की 2 छात्राओं ने परीक्षा देने से किया इनकार

कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला कर्नाटक के शिवमोगा और उडुपी जिले का है, जहां मंगलवार को दो छात्राओं ने हिजाब पहनने की अनुमति न मिलने पर परीक्षा देने से इंकार कर दिया।

बेंगलुरु, 15 फरवरी। कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला कर्नाटक के शिवमोगा और उडुपी जिले का है, जहां मंगलवार को दो छात्राओं ने हिजाब पहनने की अनुमति न मिलने पर परीक्षा देने से इंकार कर दिया। उडुपी के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्ची के माता-पिता ने कहा कि छात्राओं को हिजाब नहीं पहनने वालों से अलग कमरे में बैठने के लिए भी कहा गया था। हालांकि जिला प्रशासन ने इस घटना से साफ इनकार किया है।

Hijab row

Recommended Video

    Karnataka Hijab Row: हिजाब के लिए छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा, जानिए क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    वहीं दूसरी बच्ची के माता पिता ने कहा, 'हिजाब न हटाने पर बच्ची को पुलिस की धमकी दी गई। पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हमारे बच्चों को कल अलग कमरे में बिठाया गया। अध्यापकों ने बच्चों को फटकार भी लगाई...उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं किया।'

    यह भी पढ़ें: हिजाब VS किताब: विवाद की वजह से लड़कियों की पढ़ाई पर कितना असर?

    पीड़ित छात्रा में से एक कक्षा 6 और दूसरी कक्षा 9 की छात्रा है। दोनों छात्राओं ने हिजाब पहनकर परीक्षा देनी चाही, लेकिन स्कूल प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों छात्राएं बिना परीक्षा दिए ही वहां से निकल गईं।
    पीड़ित छात्रों के माता-पिता ने पूछा, 'हमारी बच्चियां हिजाब पहनकर पढ़ना चाहती हैं। जब हिंदू छात्राएं सिंदूर लगाती हैं ... ईसाई छात्राएं माला पहनती हैं तो हमारी बच्चियां अगर हिजाब पहनती हैं तो उसमें क्या गलत है?'

    हिजाब पर विवाद पिछले महीने उस समय शुरू हुआ जब उडुपी के एक कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षकों के आदेश के बावजूद हिजाब उतारने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्कूल के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी, जिसपर आज सुनवाई जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+