कालाधन पकड़ने गई इनकम टैक्स की टीम पर महिला ने छोड़े कुत्ते
नए नोटों का बड़ा जखीरा होने की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम जब छापा मारने पहुंची तो उन पर कुत्ते छोड़ दिए गए हालांकि टीम ने हौंसला नहीं हारा।
बंगलुरू। बंगलुरू में नए नोटों की शक्ल में बड़ी तादाद में अघोषित आय की सूचना पर छापा मारने पहुंची आयकर विभाग की टीम पर महिला ने कुत्ते छोड़ दिए। पुलिस ने बमुश्किल कुत्तों को काबू किया और फ्लैट से 2.25 करोड़ का कैश बरामद किया है।

नोटबंदी के ऐलान के बाद आयकर विभाग भी सक्रिय है और देशभर में कालाधन रखने वालों पर शिकंजा कस रहा है लेकिन विभाग की टीम को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
बंगलुरू के यशवंतपुर इलाके में एक अपार्टमेंट में जैसे ही आयकर विभाग की टीम पहुंची तो वहां रखवाली का काम करने वाली दो पालतू कुत्तों को टीम पर छोड़ दिया। कुत्तों ने टीम को दौड़ा लिया।
टीम ने पड़ोसियों को अपनी पहचान बताई और लोगों की मदद से कुत्तों को काबू किया। टीम ने छापा मारा तो 2000 के नोटों में 2.25 करोड़ की नकदी बरामद हुई। टीम ने नकदी को सीज कर दिया है।
देशभर में हो रही हैं गिरफ्तारियां
पिछले कुछ समय से आयकर विभाग की टीमें देशभर में छापेमारी कर रही हैं। इसमें बड़ी तादाद में अघोषित आय जब्त भी की जा रही है। पिछले दस दिन में आयकर विभाग ने करोड़ो रुपए की राशि जब्त की है।
आपको बता दें कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने अचानक ही 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी का ऐलान कर दिया था, इसके बाद देश में कैश की भारी किल्लत हो गई।
कैश की कमी ने देशभर में नए नोटों का कालाबाजारी और पुराने नोटों को कुछ कमीशन पर बदलने का खेल भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। कई बड़े कारोबारी और बैंककर्मी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications