गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, 12 लोगों के डूबने की आशंका
शिवमोगा (कर्नाटक): कर्नाटक में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 12 लोगों के डूबने की आशंका जताई गई है।

कर्नाटक में बड़ा हादसा
मामला कर्नाटक के शिवमोगा जिले का है। बताया जा रहा है कि तुंगभद्रा नदी में कुछ लोग गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ। जिसमें 12 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
Karnataka: 12 people feared drowned in Tungabhadra river in Shivamogga district, incident happened during Ganesh Visarjan
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
राहत और बचाव का कार्य जारी
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि लोगों का एक समूह तुंगभद्रा नदी में गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। जब ये हादसा हुआ। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्रशासन भी डूबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications