सरेआम छेड़खानी करने लगा युवक, लड़की ने चप्पलों से की पिटाई, जुटी भारी भीड़
उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में युवती द्वारा युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती अपनी मां के साथ सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंची थी और वापस लौटते समय युवक ने कमेंट किया।
युवक द्वारा अश्लील कमेंट किए जाने के बाद युवती ने उसका विरोध किया तो वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस बात से नाराज होकर युवती चप्पल उतार कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। उसके बाद नगर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया। जांच के बाद मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की बात कही जा रही है।
48 सेकंड में मारे 13 चप्पल
यह पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली स्थित सब्जी मंडी के पास का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि एक युवती द्वारा युवक का कॉलर पड़कर चप्पलों से उसकी पिटाई की जा रही है।
आसपास लोगों की भीड़ भी मौजूद है। पिटाई के दौरान कुछ लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि युवक को पुलिस के पास पहुंचाया जाए। हालांकि युवक को डांटते हुए युवती उसे लगातार पीट रही है। 48 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें युवती ने 13 बार से अधिक चप्पल चलाया है। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा मामले की जांच के लिए नगर कोतवाली को निर्देशित किया गया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि युवक द्वारा कुछ गलत किया गया है जिसके चलते युवती उसकी पिटाई कर रही है। उन्होंने यह यह भी कहा कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications