Banda News: कुंए में गिरने के बाद दम घुटने से तीन लोगों की मौत, सामने आई यह वजह
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कुंए में गिरने के बाद दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो हो गई। तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र के बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव का है। जहां के रहने वाले अनिल पटेल 40 वर्ष जिनकी चप्पल सूखे कुएं में गिर गयी थी, परिजनों ने बताया कि अनिल चप्पल निकालने के लिए कुएं में कूद गए, काफी देर तक बाहर न आने पर आसपास के लोगो ने देखा तो संदीप वर्मा 19 वर्ष और बाला वर्मा 21 वर्ष निकालने पहुँचे। तीनो दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए। परिजन ने बताया कि उस कुएं में जहरीली गैस का रिसाव था, क्योंकि जो भी और लोग नीचे उतर रहे थे उनका भी दम घुट रहा है।

इस घटना को लेकर एडीएम बांदा राजेश कुमार ने बताया कि, एक लड़का कुछ निकालने के लिए कूदा था, जो बाहर नही निकला, उसको बचाने के लिए दो और कूद गए, सूचना पर तीनो को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications