'पता नहीं था कि इतने गरीब हैं आप' दुकानदार की माली हालत देखकर इमोशनल हो गया चोर, वापस लौटाया चोरी का सामान

'पता नहीं था कि इतने गरीब हैं आप' दुकानदार की माली हालत देखकर इमोशनल हो गया चोर, वापस लौटाया चोरी का सामान

बांदा, 24 दिसंबर: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आई है। यहां एक चोर ने वेल्डिंग मशीन का काम करने वाले व्यक्ति की दुकान से हजारों रुपए का सामान पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन उसकी माली हालत जानकार चोर का दिल पसीज गया और वो काफी इमोशनल हो गया। चोर ने वेल्डिंग कारोबारी का सामान वापस करते हुए माफी भी मांगी। इतना ही नहीं, चोरी की घटना के पीछे गलत सूचना को जिम्मेदार बताया।

Recommended Video

    'पता नहीं था कि इतने गरीब हैं आप' दुकानदार की माली हालत देखकर इमोशनल हो गया चोर
    कर्ज लेकर दिनेश ने शुरू किया था काम

    कर्ज लेकर दिनेश ने शुरू किया था काम

    वहीं, अब ये मामले इलाके के साथ-साथ पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी दिनेश तिवारी की आर्थिक हालत काफी खराब है। कुछ समय पहले ही दिनेश ने 40 हजार रुपए का कर्ज लेकर वेल्डिंग का काम शुरू किया था। बता दें, 20 दिसंबर को रोजाना की तरह जब वह अपनी दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला।

    खाली जगह पर फेंक कर चले गए थे सामान

    खाली जगह पर फेंक कर चले गए थे सामान

    दुकान का शटर खोलने पर उसने देखा कि औजार समेत अन्य सामान गायब है, जिसकी सूचना दिनेश ने बिसंडा थाने में दी थी। हालांकि, पुलिस स्टेशन में दरोगा के ना मिलने के कारण चोरी का केस दर्ज नहीं हो सका। खबर के मुताबिक, दिनेश को गांव के लोगों से 22 दिसंबर को पता चला कि उनका सामान घर से कुछ दूरी पर एक खाली स्थान पर पड़ा है। चोर दिनेश का सामान गांव की ही एक खाली जगह पर फेंक कर चले गए थे।

    सामान के साथ इमोशनल लेटर भी छोड़ा

    सामान के साथ इमोशनल लेटर भी छोड़ा

    लौटाए गए सामान के साथ चोरों ने एक पेपर नोट चिपका दिया। लेटर में लिखा था, 'यह दिनेश तिवारी का सामान है। हमें बाहरी आदमी से आपके बारे में जानकारी हुई। हम सिर्फ उसे जानते हैं जिसने लोकेशन (सूचना) दी कि वह (दिनेश तिवारी) कोई मामूली आदमी नहीं है। पर जब हमें जानकारी हुई तो हमें बहुत दुख हुआ इसलिए हम आपका सामान वापस देते हैं। गलत लोकेशन की वजह से हमसे गलती हुई।'

    जानें क्या कहा दिनेश ने

    जानें क्या कहा दिनेश ने

    सामने वापस मिलने की खुशी पर दिनेश तिवारी ने कहा, 'मेरी वेल्डिंग की दुकान में 20 दिसंबर को चोरी हो गई थी, जब मैं उस दिन वहां पहुंचा तो चोर वहां से 2 वेल्डिंग मशीन, 1 कांटा (तौलने वाला), 1 बड़ी कटर मशीन, 1 ग्लेंडर और 1 ड्रिल मशीन कुल 6 सामान चोरी कर ले गए थे।' दिनेश ने बताया कि वह उसी दिन थाने में शिकायत करने पहुंचे थे तो कहा गया कि दरोगा जी मुआयना करने आएंगे लेकिन कोई आया नहीं। हालांकि सामान वापस मिलने से दिनेश राहत महसूस कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+