'मां को रोज बेइज्जत करते थे पापा, बाबा, उन्होंने ही...,' श्वेता सिंह गौर की बेटियों का बड़ा खुलासा

बांदा, 28 अप्रैल: यूपी के बांदा जिले में बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में बेटियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों बेटियों ने पिता, दादा और ताऊ पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि तीनों ने मिलकर उनकी मां को मार डाला। बेटियों ने कहा कि 'पापा, बाबा, बड़े पापा हर रोज ताने मारते थे, सोसाइटी में बेइज्जत करते थे। बाबा, पापा से कहते थे हमें लड़का चाहिए, उसको तलाक दे दो, दूसरी शादी कर लो। उन्होंने मेरी मां को मार डाला।' बेटियों ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

फांसी पर लटका मिला था श्वेता का शव

फांसी पर लटका मिला था श्वेता का शव

बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव बुधवार को उनके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला था। श्वेता के रिटार्यड डीआईजी आरबी सिंह की बहू थीं। गुरूवार सुबह श्वेता के मायके वालों ने पति समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे।

बेटियों के नाम होगी दीपक की आधी संपत्ति

बेटियों के नाम होगी दीपक की आधी संपत्ति

विधायक की मौजूदगी में दोनों पक्षों में बातचीत हुई। श्वेता के मायके वाले इस शर्त पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए जब श्वेता के ससुर रिटायर्ड डीआईजी आरबी सिंह ने दीपक की पूरी संपत्ति में आधी संपत्ति तीनों बेटियों के नाम करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हरदौली घाट में श्वेता का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

पति, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पति, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बता दें, श्वेता के पिता धर्मवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने श्वेता के पति दीपक सिंह गौर और ससुर रिटायर्ड डीआईजी आरबी सिंह समेत सास व जेठ के खिलाफ हत्या व दहेज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों पर धारा 302 सहित 498ए आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+