VIDEO : बांदा में यमुना नदी में यूं समा गई थी लोगों से भरी नाव, अब तक 12 शव बरामद... रेस्क्यू जारी

बांदा, 14 अगस्त: यूपी के बांदा जिले में हुए नाव हादसे में अब तक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और एसडीएफआफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटी हैं। हादसे का एक साफ वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो साफ देखा जा सकता है कि कैसे पलक झपकते ही दर्जनों लोगों से भरी नाव यमुना नदी में समा गई।

यमुना नदी में डूब गई थी नाव

यमुना नदी में डूब गई थी नाव

बांदा के मरका क्षेत्र से फतेहपुर क्षेत्र के जरौली घाट जा रही एक नाव गुरुवार को यमुना नदी में डूब गई थी। एसपी अभिनंदन ने रविवार की सुबह बताया कि NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें स्थानीय गोताखोरों के साथ बचाव अभियान कर रही हैं। बचाव अभियान के दौरान तीन और शव मिले हैं। अब तक कुल 12 शव मिल चुके हैं। वहीं, तीन शव अभी भी लापता हैं। प्रशासन का कहना है कि नदी में बहाव तेज होने से ऑपरेशन में परेशानी हो रही है।

नाव पर सवार थे 3 दर्जन लोग, अब तक 12 के शव बरामद

नाव पर सवार थे 3 दर्जन लोग, अब तक 12 के शव बरामद

बताया गया कि हादसा मरका कस्बे में यमुना नदी पार करते समय हुआ। हादसे के दौरान नाव पर करीब तीन दर्जन सवार लोग थे, जिसमें से 13 लोगों को रेस्क्यू कर गुरुवार को ही बचा लिया गया था, जबकि 17 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही थी। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि बांदा में यमुना नदी में नाव हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।

हादसे का हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

हादसे का हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

बांदा में हुए नाव का हादसे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाव किनारे पर आने ही वाली थी। इससे पहले ही वह नदी में समा गई। वीडियो के मुताबिक नाव दर्जनों लोग सवार थे। नदी में नाव का संतुलन बिगड़ने पर चीख-पुकार मच जाती है। वहां मौजूद लोग नाव पर सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक नाव पलट चुकी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+