Banda: 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार, मुँह बांधा और फिर खेला हैवानियत का गंदा खेल
एक 13 साल की कक्षा 6 में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का गंदा खेल खेला गया है। अकेला पाकर उसके मुँह को बांधकर दरिंदे ने बच्ची के पूरे जिस्म को नोच डाला। बच्ची की हालत गंभीर है और इलाज जारी है।

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में एक बार फिर नाबालिग किशोरी के साथ दरिंदगी का शर्मनाक मामला सामने आया है। मात्र 13 साल की बच्ची के साथ गाँव के ही एक युवक ने अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म
आपको बता दें कि यह पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू थाना के अंतर्गत एक गांव का है, जहां पर पीड़ित बच्ची की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी बच्ची शौच करने के लिए खेत में गई हुई थी। वहीं पर उसी गांव का मुकुल चंद नामक आरोपी घात लगाए बैठा हुआ था। मौका पाकर उसने नाबालिक बच्ची को दबोच लिया। जब किशोरी ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने बच्ची का मुँह बाँध दिया, जिससे उसकी चीख भी न निकले। उसके बाद उसने अपने नापाक इरादों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।

योगी सरकार से फांसी की मांग
पीड़ित किशोरी की माँ ने आगे बताया कि बच्ची कक्षा 6 में पढ़ती है और बच्ची की हालत बहुत नाजुक है। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पर मां ने योगी सरकार से गुहार लगाई है कि दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा है कि थाना बबेरू में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications