बारिश से धंस गई क​ब्रिस्तान में मौजूद कब्र, अंदर का नजारा देख लोगों के उड़े होश

Recommended Video

      कब्र से सही सलामत निकला 22 साल पुराना शव

      बांदा। यूपी के बांदा में मूसलाधार बारिश की वजह से कब्रिस्तान में अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल, बारिश के कारण कब्रिस्तान में मिट्टी कटने से एक कब्र अंदर धंस गई। लोगों की नजर पड़ते ही चर्चा शुरू हो गई, देखते-देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को कब्र के अंदर ऐसा नजारा दिखा कि वह खुद की आंखों पर भी भरोसा नहीं कर पा रहे थे। मामला बांदा के बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब के कब्रिस्तान का है।

      people shocked to see grave of old man after heavy rain

      22 साल पहले दफन शख्स का जनाजा ज्यों का त्यों मिला

      दरअसल, कब्र में 22 साल पहले दफन एक शख्स का कफन में लिपटा जनाजा दिखने लगा। लाश को निकाला गया तो 22 सालों बाद भी लाश ज्यों कि त्यों निकली। कफन तक वैसा का वैसा ही मिला।

      नाई नसीर अहमद का है जनाजा

      रिपोर्ट्स के मुताबिक, कब्र में 22 साल पहले 55 वर्षीय पेशे से नाई नसीर अहमद नाम के शख्स को दफनाया गया था। 22 साल बाद भी उनका जनाजा ज्यों का त्यों बना मिला। बाद में स्थानीय मौलानाओं की मौजूदगी में कब्र से जनाजे को निकालकर देर रात उसे दूसरी कब्र में दोबारा से दफन किया गया। मृतक नसीर के एक रिश्तेदार के मुताबिक, उनका कोई बेटा नहीं था। 22 साल पहले उनके निधन पर उन लोगों ने ही उनके शव को दफनाया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+