Banda: ससुराल जाने से मना करने पर चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, पति को ससुरालियों ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अपनी ससुराल आकर एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्यारे पति ने मृतका के चचेरे भाई पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने मिलकर हत्यारे पति को पकड़कर बांध दिया और जमकर पिटाई कर डाली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को अपनी हिरासत में लिया।

ससुराल जाने से किया मना तो पति ने उतारा मौत के घाट
जानकारी अनुसार बाँदा कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी मृत महिला संजू देवी अपने मायके में काफी दिनों से रह रही थी। घटना वाले दिन उसका पति शिवकुमार उसे लेने आया था। लेकिन महिला ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिस पर गुस्साए पति शिवकुमार ने पहले से ही अपने पास रखें चाकू से संजू देवी के सीने में चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई।

murder of wife by stabbing in her maternal home husband got angry after refusing to go inlaws house

भीड़ ने हत्यारोपी पति को दबोचा, कर दी पिटाई
इसके बाद हत्यारे पति ने पत्नी के चचेरे भाई योगेश पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। लेकिन गनीमत रही कि योगेश ने अपने आप को बचा लिया और उसे पकड़ लिया। इस दौरान आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुँच गए और सबने मिलकर आरोपी को रस्सी से बाँध दिया। साथ ही उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्यारोपी शिवकुमार को भी अपनी हिरासत में ले लिया।

murder of wife by stabbing in her maternal home husband got angry after refusing to go inlaws house

पति के छोटे भाई से करना चाहती थी शादी
वहीं घटना को लेकर हत्यारोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी, बल्कि उसके छोटे भाई के साथ शादी करना चाहती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन उसके छोटे भाई ने पत्नी को इस बात को लेकर डांटा भी था। आरोपी का छोटा भाई बाहर रहकर नौकरी करता है।उस दिन भी जब वह उसे लेने आया तो पत्नी ने यही बात बोली। फिर इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया और उसने गुस्से में अपनी पत्नी को मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+