बांदा: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 9 लोगों की मौत
बांदा। यूपी के बांदा में सोमवार को एक भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसा फतेहपुर-बांदा रोड पर तिंदवारी के पास हुआ। बस फतेहपुर से बांदा जा रही थी, इसी दौरा सामने से आ रही ट्रक में भिड़ गई। हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसी हुई सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications