'बीमारू यूपी को बीजेपी ने बनाया अचीवर्स स्टेट', बांदा में बोले योगी के मंत्री जेपीएस राठौर

बांदा, 31 जुलाई: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले यूपी एक बीमारू प्रदेश था, लेकिन बीजेपी ने इसे 'अचीवर्स स्टेट' बनाया है। मंत्री ने कहा कि योगी राज्य में कानून और बुलडोजर का भय नहीं दिखाते तो आज भी प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं पर नियंत्रण ना होता।

BJP made UP an achiever state says Yogi minister JPS Rathore in banda

जेपीएस राठौर ने कहा कि आज की तारीख में यूपी में जो कुछ भी अच्छा हो रहा है, सभी राज्य उसकी चर्चा करते हैं. इसके पीछे का कारण है यूपी मॉडल। यूपी मॉडल से अन्य राज्य भी काफी प्रभावित हुए हैं। यही नहीं, राज्य के अंदर भी अगर कोई जिला कुछ अच्छा करता है तो दूसरा जिला उससे कुछ सीखता है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले गुजरात मॉडल की खूब तारीफ की जाती थी, लेकिन अब यूपी मॉडल भी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। दोनों की कोई तुलना नहीं है। दोनों अपने आप में काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि जो चीज गुजरात में लागू हो वो यूपी में भी लागू की जाए। जो बिहार में हो वो कर्नाटक में लागू की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+