'फसल बेचनी है तो लाओ भगवान का आधार कार्ड', पुजारी से बांदा एसडीएम ने मांगा
'फसल बेचनी है तो लाओ भगवान का आधार कार्ड', पुजारी से बांदा एसडीएम ने मांगा
बांदा, जून 09: अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। यहां राम जानकी मंदिर के एक पुजारी ने बांदा एसडीएम पर भगवान श्रीराम का आधार कार्ड मांगने का कथित आरोप लगाया है। वहीं, अब यह मामला मीडिया की सुर्खियां में है, जिसके बाद अतर्रा एसडीएम (उपजिलाधिकारी) सौरभ शुक्ला की सफाई भी सामने आई। एसडीएम ने कहा, 'भगवान का आधार कार्ड लाने वाली बात कहां से आई, यह पुजारी ही बता सकते हैं।'

क्या है पूरा मामला
दरअसल, अतर्रा तहसील के गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहड गांव में 40 बीघा जमीन की रजिस्ट्री राम जानकी मंदिर के नाम दर्ज है, जिसमें बतौर संरक्षक पुजारी रामकुमार दास सारे काम देखते हैं। पुजारी रामकुमार दास मंडी फसल बेचने के लिए पहुंचे तो उनकी फसल लेने से अधिकारियों ने मना कर दिया। उन्होंने इसकी वजह पूछी तो कर्मचारियों ने बताया कि एसडीएम अतर्रा सौरभ कुमार शुक्ला का आदेश है कि बिना आधार कार्ड के किसी भी व्यक्ति की फसल नहीं खरीदी जाएगी।
खेती-बाड़ी करते पैदा करते है अनाज
बता दें कि मंदिरों में पूजा पाठ करने वाले साधु-संत मंदिर की जमीन में खेती-बाड़ी करके अपने लिए खाने को अनाज पैदा करते हैं। जो बची हुई फसल होती है उसको मंडी में सही दामों पर बेचकर उसी पैसे से मंदिर का विकास और अन्य कार्य करते हैं। लेकिन अब मंदिर के पुजारी रामकुमार दास परेशान हैं कि आखिर वह आधार कार्ड भगवान श्रीराम के फिंगर प्रिंट वगैरह सब कैसे करवाएं।
एसडीएम ने मांगा आधार कार्ड
पुजारी के मुताबिक, अतर्रा एसडीएम सौरभ शुक्ला ने मंदिर परिसर में लगी गेहूं की तैयार फसल को सरकारी क्रय केंद्र में बेचने के लिए श्रीराम का आधार कार्ड मांगा था। जिसे न दिखा पाने पर ई-पोर्टल से गेहूं खरीद का सत्यापन रद्द करने का आरोप लगाया है। तो वहीं, इस मामले पर अतर्रा एसडीएम (उपजिलाधिकारी) सौरभ शुक्ला ने सफाई दी है। उन्होंने सरकार की क्रय नीति का हवाला देते हुए सरकारी क्रय केंद्र में फसल न खरीदे जाने संबंधी असमर्थता जताई थी। भगवान का आधार कार्ड लाने वाली बात कहां से आई, यह पुजारी ही बता सकते हैं। एसडीएम शुक्ला ने कहा कि हो सकता है मैंने आधार कार्ड लाने वाली बात किसी और संदर्भ में कही हो।












Click it and Unblock the Notifications