Mukhtar Ansari मामले में लापरवाही बरतने पर बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर निलंबित, जानिए क्या है मामला?

Mukhtar Ansari News: बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी से जुड़े मामले में जेलर और डिप्टी जेलर द्वारा लापरवाही बरती गई थी।

निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने के बाद जेलर योगेश कुमार और डिप्टी जेलर राजेश कुमार तथा अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि डीआईजी जेल द्वारा बीते महीने निरीक्षण किया गया था।

banda-jail-jailer-and-two-deputy-jailers-suspended-for-negligence

निरीक्षण किए जाने के दौरान ही अफसर द्वारा लापरवाही बरती गई थी। उसके बाद अधिकारियों द्वारा और रविवार को उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, बाहुबली मुख्तार अंसारी के ऊपर कई मामले दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में बंद किया गया है। ऐसे में बांदा जेल के जेलर तथा दो डिप्टी जेलर पर विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी के बाद रविवार को हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि डीआईजी जेल पिछले महीने जब जेल में निरीक्षण करने आए थे इस दौरान जेल के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। हालांकि उस समय तत्काल रूप से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अधिकारियों से इस मामले में बात करने के बाद अब बांदा जेल के तीन अफसरों के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई की गई है। वही यह भी कहा जा रहा है कि तीनों अफसरों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+