UP: पत्नी बोली- नामर्द है मेरा पति, दर्ज कराया केस, अब पुलिस करवा रही पति के मर्दानगी की टेस्ट
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बांदा की रहने वाली एक महिला ने शादी के छह माह बाद अपने पति को नामर्द बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले में पत्नी के द्वारा पति पर नामर्द होने के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस द्वारा चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा पति का मेडिकल जांच कराया गया है। जिससे यह स्पष्ट हो सके की महिला द्वारा लगाए गए आरोप में कितनी सच्चाई है।

यह पूरा मामला बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की एक महिला द्वारा बताया गया कि उसकि शादी छह माह पहले हमीरपुर जिले के एक गांव में हुई थी।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद जब वह सुहागरात मनाने पहुंची तो उसके पता चला कि उसका पति नामर्द है।
महिला का आरोप है कि शादी के छह माह बीत जाने के बाद भी उसे पति का सुख नहीं मिला। ऐसे में ससुराल के लोगों द्वारा उसके साथ धोखा किया है। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तिंदवारी थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा महिला द्वारा पति पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई जानने के लिए पति का मेडिकल जांच कराया गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शनिवार को चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा महिला के पति का मेडिकल किया गया।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप कितना सही है। इस बारे में तिंदवारी थाना प्रभारी द्वारा मीडिया को बताया कि पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि दर्ज किए गए मुकदमें की विवेचना चल रही है, ऐसे में शनिवार को पति को बुलाया गया था और डॉक्टरों के पैनल द्वारा मेडिकल जांच कराया गया। फिलहाल पति पत्नी के इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications