UP Nikay Chunav 2023: राजनीति का चढ़ा ऐसा नशा की महिला ने छोड़ दी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी
यूपी निकाय चुनाव के दौरान चुनाव लड़ने के लिए बलिया में एक महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी। उसने बीजेपी में टिकट के लिए आवेदन किया है।

UP Nikay Chunav 2023 में इस बार पढ़े लिखे लोगों और महिलाओं के भी अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिल रही है। कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो राजनीति के लिए नौकरी भी छोड़ दे रहे हैं तो कहीं सास बहू चुनाव में आमने-सामने हैं।
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सामने आया है। बलिया की रहने वाली महिला पर राजनीति का ऐसा नशा चढ़ा की उसने लाखों की नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद महिला ने नगर पंचायत के लिए आवेदन किया है।
दरअसल, बलिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड से शशि वर्मा नामक एक महिला प्रत्याशी है भारतीय जनता पार्टी में नगर पंचायत बेल्थरा रोड के लिए आवेदन किया है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो शशि वर्मा अबतक राजनीति से कोसों दूर रही हैं और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद लाखों रुपए की नौकरी करतीं थीं। अब नौकरी छोड़ कर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
शशि वर्मा द्वारा लाखों की नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में उतरने के मामले में बेल्थरा रोड इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट मिलता है या नहीं इसे लेकर भी असमंजस बरकरार है।
इस बारे में उनके प्रतिनिधि यशवीर वर्मा ने मीडिया को बताया कि शशि वर्मा उनके छोटे भाई की पत्नी हैं। शशि वर्मा सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद एक कंपनी में अच्छे पैकेज पर काम कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि बेल्थरा रोड इलाका काफी पिछड़ा है और इस इलाके में शिक्षा का स्तर काफी कम है। ऐसे में प्रयास है कि शिक्षित व्यक्ति के द्वारा ही बेल्थरा रोड का विकास संभव है, ऐसे में शशि वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
यशवीर वर्मा ने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दावेदारी के लिए आवेदन कर दिया गया है। टिकट मिलने के बाद आगे की रणनीति बनाते हुए शशि वर्मा चुनाव लड़ेंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications