UP Nikay Chunav 2023: रिक्शा चलाकर वोट मांगने निकले नेताजी, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

बलिया जिले में नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को रिक्शा चुनाव चिन्ह मिला तो वे खुद रिक्शा चलाने लगे और रिक्शा चलाते हुए अपना प्रचार करते हुए लोगों से अपने पक्ष में वोट में रहे हैं।

up nikay chunav 2023 candidate campaigning by rickshaw

UP Nikay Chunav 2023 के दौरान सभी प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को साधने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपने अपने तरीके से प्रचार करते हुए वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसा ही एक वीडियो बलिया जिले से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रिक्शा चलाते हुए एक प्रत्याशी अपना प्रचार कर रहे हैं और लोगों से अपने पक्ष में चुनाव चिन्ह रिक्शा पर वोट देने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि रिक्शा चला रहे शख्स बलिया नगर पालिका परिषद से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। चुनाव के दौरान उन्हें चुनाव चिन्ह रिक्शा मिला, ऐसे में वे खुद रिक्शा चला कर अपना प्रचार कर रहे हैं।

दरअसल, बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के सागर सिंह ने नामांकन किया था। नामांकन के बाद चुनाव चिन्ह वितरण के समय उन्हें चुनाव चिन्ह रिक्शा मिला। सागर सिंह ने बताया कि रिक्शा चुनाव चिन्ह मिलने पर वे काफी प्रभावित हुए।

रिक्शा चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सागर सिंह ने खुद रिक्शा चला कर अपना प्रचार करने का फैसला कर लिया। ऐसे में बलिया जिले के नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रिक्शा चलाते हुए सागर सिंह अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि सागर सिंह कह रहे हैं कि "चुनाव चिन्ह रिक्शा, गरीबों का चुनाव निशान रिक्शा।" इसी रिक्‍शा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों का विकास किया जाएगा

रिक्शा चलाते हुए सागर सिंह का किसी ने वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो पर नेटीजंस द्वारा तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। फिलहाल चुनाव चिन्ह रिक्शा मिलने के बाद रिक्शा चलाकर चुनाव प्रचार करने के चलते सागर सिंह बलिया जिले में चर्चा में बने हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+