UP News: पत्नी और दो बेटों को काट कर मार डाला, फिर कर ली आत्महत्या, दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में रविवार रात में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया। चारों का शव बगीचे से बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पिता द्वारा मासूम बेटों और पत्नी की हत्या किए जाने के बाद बगीचे में पहुंचे लोग दर्दनाक मंजर देख सहम गए। घटना के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

up-news-father-killed-wife-and-two-sons-in-ballia

जानकारी अनुसार बलिया जनपद के बांसडीह कोतवाली अंतर्गत देवडीह गांव निवासी 35 वर्षीय श्रवण राम का उनकी पत्नी 33 वर्षीय शशि कला देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद श्रवण राम ने अपने बेटे सात वर्षीय सूर्या और चार माह के मिठू की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

पत्नी और बेटों की हत्या करने के बाद श्रवण राम तीनों की लाश लेकर बगीचे में पहुंचा और वहीं पर फेंक दिया। लाश को बगीचे में फेंकने के बाद श्रवण खुद भी एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मृतक शशि कला के भाई द्वारा पुलिस को दी गई।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा बताया गया कि सूचना मिलने के बाद पीआरबी गांव में पहुंची और काफी खोजबीन करने के बाद पुलिसकर्मी जब बगीचे में पहुंचे तो वहां पर चारों लोगों का शव मिला। किसी धारदार हथियार से बेटे और महिला की हत्या की गई है इसके अलावा उसका पति भी फांसी के फंदे पर लटका मिला।

उन्होंने कहा कि मृत श्रवण के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद होने के बाद भी सामने आ रही है। चारों की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+